चोरों ने दुकान मे रखे कैश व अन्य सामान पर हाथ साफ किया

*चोरों ने दुकान मे रखे कैश व अन्य सामान पर हाथ साफ किया*

 

 

काशीपुर। एक दुकान में घुसे चोर काउंटर पर रखा कैश व सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर चोरी कर ले गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौहल्ला कटोराताल निवासी जुबैर सैफी पुत्र शकीलअहमद सैफी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किंग हार्डवेयर इंन्टियर एण्ड डेकोरेटर के नाम से रामनगर रोड पर यूनियन बैंक के पास उसकी दुकान है। रोजाना की तरह वह 15 जून की सायं अपनी दुकान बन्द करके घर आ गया। अगली सुबह दुकान खोली तो देखा कि काउंटर में रखा कैश गायब था। इसके अलावा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी गायब थे। तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement