.. तो वारदात को अंजाम देने न्यायालय पहुंचे थे शूटर, जांच में जुटी पुलिस, सर्च आपरेशन जारी

रुद्रपुर। शहर स्थित न्यायालय परिसर में शूटर के आने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चैकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में एक कार से पिस्टल बरामद हुई थी, जिसके बाद उक्त कार व एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं पिस्टल मिलने के बाद से पुलिस हरकत में आ गई और सर्च ऑपरेशन शुरु कर दिया। एसओजी और पुलिस ने जिला न्यायालय परिसर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनकी कार से एक पिस्टल भी बरामद की गयी है। पकड़े गये संदिग्धों से पुलिस अज्ञात स्थान पर पूछताछ कर रही है। पकड़े गये संदिग्ध पंजाब के शूटर बताये जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लोग किसी वारदात को अंजाम देने के लिए रुद्रपुर आये थे। फिलहाल पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। वहीं न्यायालय परिसर के बाहर भी चैकिंग अभियान जारी है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement