मंदिर के सामने कूड़ा इकट्ठा होने पर व्यापार मंडल में उबाल,, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया भविष्य में नहीं होगा मंदिर के सामने कूड़ा इकट्ठा

मंदिर के सामने कूड़ा इकट्ठा होने पर व्यापार मंडल में उबाल,, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आश्वासन दिया भविष्य में नहीं होगा मंदिर के सामने कूड़ा इकट्ठा

ट्रांजिट कैम्प स्थित चामुंडा मंदिर के सामने नगर निगम द्वारा कूड़ा एकत्र किये जाने व सफाई न किये जाने पर आज व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे व्यापारियों ने नाराज़गी जताते हुए निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया, प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उपनगर आयुक्त राजू नबियाल ने मौके पर पहुंचकर व्यापारियों को शांत करते हुए आश्वासन दिया की भविष्य मे मंदिर गेट पर कूड़ा एकत्र नहीं किया जाएगा व नियमित साफ सफाई की जाएगी साथ ही व्यापारियों ने यह भी कहा कि भविष्य में कूड़ा एकत्र हुआ तो नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस महामंत्री मनोज छाबरा, लघु उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव गुप्ता विकास बंसल सुरेंद्र गुप्ता विशाल गुप्ता राकेश अधिकारी सचिन सक्सेना राजकुमार सिंह मिस्त्री लाल जितेंद्र राठौर वीरपाल कमल सोनकर राजू सक्सेना धर्मवीर सिंह आदि सहित अनेको व्यापारी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement