31वीं वाहिनी में हार्टफुलनैस के तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ संपन्न

1 वीं वाहिनी में हार्टफुलनैस के तीन दिवसीय ध्यान शिविर का हुआ संपन्न

रुद्रपुर।31 वीं वाहिनी पीएसी में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन किया गया।
हार्टफुलनैस संस्थान द्वारा 22 से 24 अक्टूबर की अवधि में वाहिनी के भीतर स्थित परेड ग्राउंड में प्रशिक्षुओ के लिये तीन दिवसीय ध्यान शिविर का नि:शुल्क आयोजन किया गया था। शिविर में 250 प्रतिभागियों को हार्टफुलनैस संस्थान द्वारा यौगिक प्राणाहुति से युक्त रिलैक्सैसन,ध्यान,रिजुविनेशन तथा अंतर्मन से जुडने की सरलीकृत तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करने मे हार्टफुलनैस संस्थान के विभिन्न प्रशिक्षको एवं वालैनटियर्स अरविंद, गजेन्द्र पाल,विपिन त्रिपाठी,राहुल मिश्रा का विशेष योगदान रहा।तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर में प्रतिभागियों को गृहस्थ जीवन में सहजता से अपनाई जा सकने योग्य,सुविधाजनक व प्रभावकारी तकनीको का अभ्यास भी करवाया गया।शिविर को आयोजित कराने मे 31 पी ए सी की मुखिया सेनानायक प्रीति प्रियदर्शनी की विशेष भूमिका रही । शिविर को सफलतापूर्वक संचालित करवाने मे सेनानायक उत्तम नेगी,सूबेदार मेजर खुर्शीद अली,सूबेदार भूपेश पांडे आदि ने भी योगदान दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement