जनता की समस्याओं के समाधान के लिए 7 जनवरी को खेल मैदान में लगेगा बहुद्देशीय शिविर

किच्छा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जनता की समस्याओं के समाधान हेतु विधायक राजेश शुक्ला की अध्यक्षता में एक विशाल बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन आगामी 7 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी खेल मैदान तहसील के सामने (पाई बाग) किच्छा में किया जा रहा है।
आज उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि आगामी 7 दिसंबर को इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित होने वाले विशाल बहुदेसीय शिविर में समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर अपने विभाग से संबंधित समस्याओं का तत्काल निराकरण करेंगे। विधायक राजेश शुक्ला ने किच्छा क्षेत्र की सम्मानित जनता से निवेदन किया कि 7 जनवरी को प्रातः 10 बजे से किच्छा इंदिरा गांधी खेल मैदान में आयोजित होने वाले हैं बहुदेसीय शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराए। निरीक्षण के दौरान मंडल अध्यक्ष विवेक राय, मनमोहन सक्सेना, सोनल कुशवाहा, मुकेश कोली, चंदन जायसवाल, ठाकुर प्रेम सिंह, अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रकाश आर्य, उपखंड अधिकारी विद्युत पीसी गुरुरानी, सहायक क्षेत्रीय परिवहन निगम महेंद्र कुमार मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement