मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं मिष्ठान वितरण किया गया

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण एवं मिष्ठान वितरण किया गया

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा काशीपुर ग्रामीण मंडल अंतर्गत ग्राम पैगा स्थित बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर पार्क में वृक्षारोपण एवं मिष्ठान वितरण किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी की दीर्घायु की कामना की गई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि उत्तराखण्ड के विकास के लिए मुख्यमंत्री श्री धामी जिस तरह रोज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, वह जनता के दिलो-दिमाग पर छा गये हैं। मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में मोर्चा के जिला महामंत्री अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष सूरजपाल, मंडल महामंत्री डॉ. तेजपाल, मंडल अध्यक्ष अंतरप्रीत व हरदीप सिंह समेत समस्त ग्रामीण और काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement