सीएम धामी के नशा मुक्त प्रदेश अभियान में जुटी उधमसिंहनगर पुलिस 

सीएम धामी के नशा मुक्त प्रदेश अभियान में जुटी उधमसिंहनगर पुलिस

 

नशे के कारोबारियों को एसएसपी मिश्रा का कड़ा संदेश

 

नशे का सौदागर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा पहुँचे मौके पर

 

आरोपी से स्मैक और अवैध तंमचा बरामद

 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर पुलिस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 2025 तक उत्तराखंड राज्य को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के अभियान में जुट गई है पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले तस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है पुलिस ने तस्कर के पास से स्मैक के साथ तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है

 

जानकारी के अनुसार देर रात एसओजी काशीपुर और कोतवाली काशीपुर की संयुक्त टीम द्वारा कब्रिस्तान के पास चैकिंग की जा रही थी इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया जिस पर मोटर साइकिल सवार ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा पुलिस ने भी आत्मरक्षा में मोटरसाइकिल चालक को मुठभेड़ में दबोच लिया

मुठभेड़ के दौरान मोटरसाइकिल सवार के दाहिने पैर पर गोली लग गई पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल सवार का नाम मुनाजिर पुत्र नसरत निवासी बाबर खेड़ा थाना कुंडा जनपद उधम सिंह नगर है पुलिस ने तस्कर के कब्जे से अवैध स्मैक, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया

पुलिस के अनुसार इस तस्कर पर पूर्व में भी कई मुकदमे हैं जिसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी ली जा रही है

घटना की जानकारी पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस का हौसला बढ़ाया उन्होने कहा जनपद को नशा मुक्त बनाने के प्रयास में पुलिस जुट गई है और जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही करेगी

एसएसपी मिश्रा ने कहा नशे के सम्बंध में कोई भी उनको उनके नंबर 9411112711 पर जानकारी दे सकता है जिसे गोपनीय रखा जाएगा और पुलिस कार्यवाही करेगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement