UKSSSC Paper Leak : अब चमोली से हुई 33वीं गिरफ्तारी, PRD कर्मचारी ने पत्नी को प्रशन पत्र देकर करवाया चयनित

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में उत्तराखण्ड के चमोली निवासी पीआरडी कर्मचारी संजय राणा को गिरफ्तार किया है। जिसके द्वारा पूर्व पीआरडी कर्मचारी मनोज जोशी के साथ मिलकर अपने घर में लखनऊ से लीक प्रशन पत्र की फोटो कॉपी कराई और अपनी पत्नी को प्रश्न पत्र देकर चयनित करावाया। बता दें पूरे पेपर लीक मामले में यह 33वीं गिरफ्तारी है। अभियुक्त के कब्जे से फोटो कॉपी मशीन व सीपीयू बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्त वर्ष 2014 से 2022 अप्रैल तक यूकेएसएसएससी में पीआरडी कर्मचारी के पद पर तैनात था।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement