एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म सहित हत्या के मामले मे फरार अभियुक्त गिरफ्तार

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म सहित हत्या के मामले मे फरार अभियुक्त गिरफ्तार

मामले से संबंधित 05 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर  मणिकान्त मिश्रा के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में कोतवाली कुंडा पुलिस ने नाबालिक के दुष्कर्म, अपहरण तथा हत्या के मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
थाना कुंडा में पंजीकृत मु0एफआईआर न- 331/2025 धारा -103(1)/137(2)/64(1)/143/144/238/61(2)बीएनएस व ¾ पोक्सो एक्ट व 3(2)(v)A SC /ST ACT मे प्रकाश मे आये संदिग्ध अभियुक्त नईम पुत्र चउआ खान निवासी ग्राम मडोरा थाना नूरपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 की तलाश व गिरफ्तारी हेतु  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक   मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर के पर्यवेक्षण तथा  क्षेत्र अधिकारी काशीपुर के नेतृत्व में संदिग्ध अभियुक्त की तलाश तथा गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया l पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त नईम पुत्र चउवा खान निवासी ग्राम मंडोरा थाना नूरपुर जनपद बिजनौर उधम सिंह नगर को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया l मामले से संबंधित 02 महिलाओं सहित 05 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त
नईम पुत्र चउवा खान निवासी ग्राम मंडोरा थाना नूरपुर जनपद बिजनौर उधम सिंह नगर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement