केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने प्रेस सिंह राणा के समर्थन में घर घर मांगे वोट

नानकमत्ता। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज यहां घर घर जाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज भाजपा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नगर की गुरुद्वारा रोड, सितारगंज रोड व खटीमा रोड पर घर घर जाकर सम्पर्क किया और भाजपा प्रत्याशी को मत देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार ने कई विकास कार्य किये है। जो सिर्फ डबल इंजन की सरकार के प्रयास से ही सार्थक हो पाया है। जगह जगह सड़को का जाल बिछाया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को कहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। वहां पर छगन लाल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, गौरव वर्मा, पर्वतीय उत्थान मंच के सुरेश जोशी, उत्तराखण्ड ग्राम प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर सम्मल, राजन चौहान आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement