मोदी जी के जन्मदिवस पर प्रमोद मित्तल ने बांटा हलवे का प्रसाद, स्वयं झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में सेवा एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को हलवे का प्रसाद वितरित कर प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने स्वयं हाथ में झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र की साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्रमोद मित्तल एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाकर स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा और स्वच्छता के कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि डॉ. कपिल शर्मा, संस्कार भारती रुद्रपुर के संरक्षक कुशल अग्रवाल, अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के सचिव एडवोकेट मनीष मित्तल, ब्राह्मण सभा के नेता डॉ. धीरू त्रिपाठी, नितिन अग्रवाल, संस्कार भारती के उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल, सुनील पचौरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





