केंद्रीय राज्य पर्यटन मंत्री अजय भट्ट पंतनगर से दिल्ली व जयपुर की हवाई सेवा का करेंगे शुभारंभ

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट 26 मार्च से प्रारंभ हो रही पंतनगर से जयपुर हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही 26 मार्च से ही दिल्ली से पंतनगर के लिए एक और हवाई सेवा शुरू होगी।

श्री भट्ट के कार्यक्रम के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पर आगामी 26 मार्च से समर शेड्यूल में प्रारंभ हो रही इंडिगो की फ्लाइट जोकि पंतनगर से जयपुर और फिर जयपुर से अहमदाबाद के लिए संचालित होगी, पंतनगर से 12:15 चलने वाली फ्लाइट 13:40 पर जयपुर पहुंचेगी। श्री भट्ट इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा श्री भट्ट ने बताया कि यात्रियों के लिए एक और खुशखबरी है कि 26 मार्च से ही प्रातः 10:55 बजे से दिल्ली से पंतनगर के लिए एक और हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। जो 11:55 पर पंतनगर पहुंचेगी। इस हवाई सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली से पंतनगर के लिए दो फ्लाइट चलेंगी। गौरतलब है कि श्री भट्ट केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर पंतनगर से देश के विभिन्न महानगरों में हवाई सेवा संचालन करने का अनुरोध कर चुके हैं। इसी क्रम में अब 26 मार्च को पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा जयपुर के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है जिसका शुभारंभ केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट द्वारा किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement