सुल्तानपुर पट्टी में खनन माफियाओ द्वारा जबरन अवैध खनन को रोके जाने के संबंध में बाजपुर एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे पीड़ित यशपाल सिंह ने दी जानकारी।

सुल्तानपुर पट्टी में खनन माफियाओ द्वारा जबरन अवैध खनन को रोके जाने के संबंध में बाजपुर एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे पीड़ित यशपाल सिंह ने दी जानकारी।

 

 

बाजपुर= बता दे कि बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी मौहल्ला श्याम नगर निवासी यशपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा उनको भूमि पट्टे आवंटित किए गए थे जिसमे कुछ दबंग ब सत्ताधारी लोग हल्का पटवारी से मिलकर भूमि में दिन रात अवैध खनन के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित द्वारा इसकी शिकायत बार-बार पटवारी ब एसडीएम बाजपुर व उच्च अधिकारियों से की जा रही है ।लेकिन कोई भी सुनने को राजी नहीं है हर बार जांच का बहाना लेकर टाल दिया जाता है जिसको लेकर आज शनिवार को पीड़ित यशपाल सिंह परिवार संघ एसडीएम कार्यालय में धरने पर बैठे।

यशपाल सिंह ने बताया कि जब तक उनकी भूमि का सीमांकन व ब भूमि से अवैध खनन को नहीं रोका जाएगा ।जब तक वह कार्यालय में धरने पर बैठे रहेंगे।

जिसको लेकर कानोंगो ब हल्का पटवारी मौके पर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और यशपाल सिंह को सोमवार तक सीमांकन कर उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement