ग्रामीणों ने पट्टो की स्वीकृती की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा

ग्रामीणों ने पट्टो की स्वीकृती की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सोपा

 

राजेश कुमार बोले:जल्द मिलेंगे ग्रामीणों को भूमि स्वीकृति के पट्टे

 

बाजपुर=ग्राम जगतपुर गुलजारपुर राज कॉलोनी के दर्जनों महिला और पुरुषों ने पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेश कुमार के नेतृत्व में एसडीएम राकेश चंद तिवारी को ज्ञापन देकर पट्टो की स्वीकृति की मांग की।पूर्व राज्य प्रजापति राजेश कुमार ने बताया विधान सभा मंडल कुंडेश्वरी के तहसील के ग्राम सभा जगतपुर-गुलजारपुर राज कॉलोनी ग्रामीणवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृत हो चुके हैं। लेकिन भूमि के पट्टो अभी तक स्वीकृत नहीं हुए हैं जिसकी वजह से उनके आवासों का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने एसडीएम राकेश चंद तिवारी तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट से वार्ता कर ग्रामीणों के पट्टे स्वीकृत कर उन्हें जल्द दिए जाएं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है धामी सरकार सरलीकरण संतुष्टि समाधान के साथ काम कर रही है। समस्या को पालते नहीं समाधान करते हैं जल्द ग्राम जगतपुर गुलजारपुर की राज कॉलोनी वालों को भूमि के पट्टे स्वीकृत कराए जाएंगे।इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता कुलविंदर सिंह किंदा ग्राम प्रधान रिंकू सिंह,लीलाधर,वीरेंद्र सिंह,हरपाल सिंह जोगिंदर सिंह,वेदराम,गुरुचरण सिंह, सोनू,अनिल कुमार,गुरमीत सिंह,राजेश कुमार,मुन्नू सिंह,सुनील कुमार ,रूबी देवी,मिला चंद सैनी, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement