नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

खबरे शेयर करे -

नए संसद भवन के उद्घाटन पर भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने जताई प्रसन्नता

 

 

काशीपुर। देश को नया संसद भवन मिल चुका है। पीएम मोदी ने पूरे विधि-विधान से इसका उद्घाटन किया। नए भवन में लोकसभा में 888 और राज्यसभा में 384 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। नये संसद भवन के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष स. बलकार सिंह ने कहा कि नया संसद भवन राजनीतिक सहमति कायम करने में मदद करेगा और गुलामी की मानसिकता से आजादी का प्रतीक बनेगा। उम्मीद जताई कि यह भारत के लोगों की आकांक्षाओं का समाधान ढूंढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए संसद भवन का उद्घाटन किए जाने का स्वागत करते हुए स. बलकार सिंह ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व और अपार हर्ष की बात है। कहा कि नया संसद भवन हमारीI लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। जिलाध्यक्ष स. बलकार सिंह ने भाजपा किसान मोर्चा की ओर से नये संसद भवन के उद्घाटन की बधाई दी है।


खबरे शेयर करे -

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *