क्या राजनीति का शिकार हुए पूर्व विधायक समर्थक Jommy Chanda !, हमले की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रुद्रपुर। बीती रात पूर्व विधायक समर्थक जॉमी चांडा पर हुए हमले को लेकर पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है, जिसपर पुलिस जांच कर रही है।

बता दें गत रात्रि अज्ञात हमलावरों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के समर्थक जॉमी चांडा पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल जॉमी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि जॉमी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पाकर पुलिस बल व पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत जॉमी के शुभचिंतक अस्पताल पंहुच गए थे। पूरे मामले को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement