झांसी-लालकुआं के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सफर में राहत यात्री ट्रेन टिकटयात्रा रेलगाड़ी टिकट

झांसी-लालकुआं के बीच चलेगी साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी सफर में राहत
यात्री ट्रेन टिकटयात्रा रेलगाड़ी टिकट

प्रयागराज से लालकुआं के बीच विशेष साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ

ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 14 फेरों के लिए शुरू की सुविधा

बरेली। ग्रीष्मकालीन अवकाश और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल ने झांसी और लालकुआं के बीच विशेष ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 04181/04182 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–लालकुआं–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी साप्ताहिक समर स्पेशल के रूप में चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन ने इस गाड़ी को कुल 14 फेरों के लिए चलाने की घोषणा की है। इस विशेष सेवा का संचालन झांसी से 24 जून से 5 अगस्त 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को किया जाएगा, जबकि वापसी सेवा लालकुआं से 25 जून से 6 अगस्त तक हर बुधवार को चलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement