लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं ने कसी कमर

लालकुआं। 56-विधानसभा लालकुआं से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को जिताने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। कार्यकर्ताओं द्वारा जहां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ में अलग-अलग टोलियां बनाकर डोर टू डोर पहुँच कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाते हुए लोगों को कांग्रेस की विकासपरक नीतियों की जानकारी दी जा रही है। तो वहीं जगह जगह नुक्कड़ सभाएं कर हरीश रावत को जिताने की अपील की जा रही है।
पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व वरिष्ठ कांग्रेसी हरेन्द्र बोरा समेत वर्तमान में पहली बार एकजुट दिख रहे तमाम कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसम्पर्क कर गावों में डोर टू डोर चुनाव प्रचार कर हर हाल में विधानसभा चुनाव में जितने हेतु कमर कस ली है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील का असर भी अब धरातल पर दिखायी दे रहा है। इधर पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल हरेन्द्र बोरा समेत तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील करते हुए कहा कि विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत जरूरी है। उन्होंने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि ये लड़ाई उत्तराखंड व उत्तराखण्डियत को बचाने की है। पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने कहा कि इस बार लालकुआं की जनता अपने चहुमुखी विकास को लेकर ऐतेहासिक निर्णय लेने जा रही है। उन्होंने क्षेत्र के लालकुआं, बिंदुखत्ता व बरेली रोड के तमाम क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से हरीश रावत को ऐतिहासिक जीत दिलाकर लालकुआं के समग्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इधर कार्यकर्ताओं द्वारा एकजुट होकर चलाये गए प्रचार अभियान का असर अब धरातल पर दिखायी देने लगा है लोग क्षेत्र के विकास हेतु कांग्रेस पर आस्था जताते दिख रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement