सांई फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस-

सांई फार्मेसी कॉलेज में मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस-

जसपुर सांई फॉर्मेसी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के द्वारा फॉर्मेसी दिवस पर आज की थीम फॉर्मासिस्ट मीटिंग ग्लोबल हेल्थ नीड्स को लेकर रंगोली, पोस्टर कम्पटीशन में प्रतिभाग किया तथा रैली निकालकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। इस मौके पर छात्रों द्वारा रंगोली के माध्यम एवं पोस्टर के माध्यम से वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व निभाने और डॉक्टर एवं फार्मासिस्ट के सांमजस्य को दर्शाकर समझाने का प्रयास किया जिसमें पोस्टर प्रतियोगिता में बी०फार्मा० प्रथम वर्ष के तृप्ति, साहिब, सुहैल प्रथम स्थान पर एवं आफिया, निकिता, राधिका द्वितीय स्थान पर रहे। इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुनाल, यश, उज्जवल एवं द्वितीय स्थान पर हेमलता, फौजिया, दानिश रहे। सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को चेयरमैन राजकुमार सिंह द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर निदेशक अवनीश कुमार विभागाध्यक्ष मो० सलमान, डा० विनोद कुमार, अतुल शर्मा, कौशल कुमार, तरूण कुमार रविन्द्र पाल, शागिल सल्तनत, शाहनुर, आदिल, प्रतिभा इत्यादि मौजुद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement