



गूलरभोज में जलभराव से मची अफरा-तफरी, 150 लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट
दिनेशपुर। गूलरभोज में लगातार बारिश के चलते गूलरभोज क्षेत्र में जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई। पानी बढ़ने के बाद करीब 100 से 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया। प्रभावित इलाकों में प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार मौके पर डटी हुई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। जलस्तर और बारिश की स्थिति की निगरानी के साथ ही जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी भी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

