



मारपीट और जान से मारने की धमकी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई.. खुलासा करते चौकी प्रभारी बाजार प्रदीप कोहली एवं अन्य

रुद्रपुर
गांधी कॉलोनी मोड़ के पास 8 सितंबर की रात नाबालिग समेत दो युवकों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में रुद्रपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की रात करीब 9 बजे गांधी कॉलोनी मोड़ स्थित सरदार जी की दुकान के पास सानिब उम्र 16 वर्ष और उसके साथी दिपांशु के साथ कुछ युवकों ने बेल्ट, धारदार हथियार और लात-घूंसों से मारपीट की थी। आरोपियों पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
मामले में तहरीर मिलने के बाद कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 सितंबर को अतुल, अंकित, राकेश और अमन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में अतुल, अंकित, राकेश और अमन शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

