बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या

बीएससी की छात्रा ने की आत्महत्या
दिनेशपुर। अज्ञात कारणों के चलते 19 वर्षीय युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था।
जानकारी के अनुसार जयनगर नंबर चार निवासी शंकर दत्त पालीवाल का 19 वर्षीय पुत्र जगदीश रात अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह जब उसकी मां तारा पालीवाल उसे जगाने के लिए कमरे में गई, तो उसे फंदे पर लटका देख चीख पड़ी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। और नीट की तैयारी कर रहा था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement