



श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी
दिनेशपुर । जन्माष्टमी के अवसर पर सामाजिक संस्था पवित्र यंग क्लब की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के तमाम बाल कलाकारों ने नगर में भव्य शोभयात्रा निकल कर नगर के मुख्य चौराहे पर मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता को किया गया । गोविंदा आला रे के गगनभेदी उद्घोष के साथ दही से भरी मटकी को फोड़ा गया । इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा ।
देर रात्रि आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्लब के सौजन्य से नगर में भव्य शोभयात्रा का आयोजन किया गया । जिसमें श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित तमाम झांकियों का प्रदर्शन किया गया । इसी के साथ तमाम लोग भक्ति रस में सराबोर सड़क पर थिरकते नज़र आये । बाद में शोभायात्रा नगर के सुभाष चौक पहुंची जहां आमंत्रित तमाम युवाओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए 20 फ़ीट ऊंची दही की मटकी को फोड़ा । इस दौरान जय श्री कृष्ना के गगनभेदी उद्घोष से नगर का वातावरण कृष्ण मय बना रहा । इस दौरान सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी उपस्थित रहे ।

