क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था द्वारा आज वृहद वृक्षारोपण किया गया

काशीपुर। क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर संस्था द्वारा आज वृहद वृक्षारोपण किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा की अध्यक्षता में श्री छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर क्लीन एंड ग्रीन संस्था के माध्यम से पर्यावरण के प्रति एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक अभियान चलाने एवम नगर में कूड़े की सही व्यवस्था को लेकर भी आश्वस्त किया गया ताकि सभी लोग पर्यावरण, देश एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और हमारे समाज में इस समय व्याप्त करोना महामारी को जल्द से जल्द समाप्त करने का प्रयास करें ताकि सभी जनमानस का उद्धार हो। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नरेंद्र चंद सिंह, अर्पित मेहरोत्रा, प्रभात साहनी, क्लीन एंड ग्रीन के संरक्षक शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट, उमेश जोशी, प्रदेश अध्यक्ष विक्की कुमार सौदा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सपरा, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई, कानूनी सलाहकार प्रिंस अरोरा, कुमाऊं मीडिया प्रभारी मिंटू भटनागर, निर्मल ठाकुर, जिला संगठन मंत्री अजय चोटियाल, नगर उपाध्यक्ष अवनीश चौहान, करण लूथरा, पार्षद विजय कुमार बॉबी, पार्षद दीपक कांडपाल, एडवोकेट शिवदत्त शर्मा, एडवोकेट चंद्र प्रकाश बिष्ट, पीयूष अग्रवाल, विवेक कालरा, हरीश कुमार, राजकुमार शर्मा, एडवोकेट मनोज जोशी, प्रशांत राजपूत, अमित खन्ना, राहुल कश्यप, जितेंद्र कपूर आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement