आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ चलाया अभियान

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के खिलाफ चलाया अभियान

 

 

 

काशीपुर। आबकारी आयुक्त देहरादून व जिलाधिकारी उधमसिंहनगर द्वारा अवैध मदिरा निर्माण और बिक्री के अड्डों के समूल विनष्टिकरण के सम्बन्ध में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी उधमसिंहनगर अशोक मिश्रा के नेतृत्व में गठित आबकारी अपराध निरोधक क्षेत्र 03 काशीपुर, रुद्रपुर, बाजपुर व जनपदीय प्रवर्तन दल उधमसिंहनगर की संयुक्त दबिश टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र के कोसी नदी के किनारे ग्राम मुकुंदपुर, ग्राम बरखेड़ी व खाई खेड़ा में चल रहे शराब निर्माण के अवैध अड्डों को नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण कर रही 09 भट्टियों को मौके पर नष्ट कर 260 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामदगी की गई तथा 14000 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। साथ ही 09 अभियुक्तों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। दबिश टीम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement