विधायक का पूर्व विधायक ठुकराल पर तंज, सुनिये क्या बोले विधायक शिव अरोरा

रुद्रपुर। शहर के विधायक शिव अरोरा ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर बातों बातों में तंज कस दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि मैं गाली देने या ऊंची आवाज में बात करने वाला विधायक नहीं हूं।

 

बता दें शहर विधायक बिजली कटौती को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि मैं गाली देने और ऊंची आवाज में बात करने वाला विधायक नहीं हूं। मैं कर्म और परिणाम में विश्वास करने वाला विधायक हूँ। उन्होंने कहा कि मुझे मीडिया में प्रसिद्ध होने का शौक नही है। जनता ने काम के लिए मुझे चुना है, इसलिए मैं कर्म और परिणाम में विश्वास रखता हूँ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement