ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में बीजेपी समर्थित अध्यक्ष ममता और उपाध्यक्ष नरेंद्र बने

खबरे शेयर करे -

ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक के चुनाव में बीजेपी समर्थित अध्यक्ष ममता और उपाध्यक्ष नरेंद्र बने

 

रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी समर्थित अध्यक्ष पद पर ममता मेहरोत्रा और उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए है जिनके नाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने की बैंक की ओर से अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों में उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक, हल्द्वानी के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप प्रकाश चन्द्र आर्य, गीता रावत, जीवंती बोरा, दयानंद तिवारी एवम् प्रादेशिक को ऑपरेटिव यूनियन देहरादून के लिए बैंक प्रतिनिधि के रूप में किरण मेहता एवम् वनदीप कौर को निर्वाचित घोषित किया गया

इस अवसर पर बैंक के सचिव महाप्रबंधक संदीप कुमार के द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष ममता महरोत्रा को विधिवत कार्य भार ग्रहण कराया गया। बैंक अध्यक्ष ममता ने अपने संक्षिप्त संबोधन में बैंक को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने के लिए भरसक प्रयास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर बैंक के नव निर्वाचित संचालक रमेश सिंह, ज्योति सिंह, जावित्री देवी, दीपिका चौधरी, नरेन्द्र सिंह, वनदीप कौर, किरन मेहता, गीता रावत, पंकज सिंह, दयानन्द तिवारी के साथ साथ राम कृष्ण महरोत्रा, दान सिंह रावत, तराई विकास संघ के अध्यक्ष गोपाल बोरा मेजर सिंह, बैंक उपमहाप्रबंधक, एवम् अन्य अधिकारी कर्मचारी एवम् सहकारी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे


खबरे शेयर करे -