श्रीराम इन्स्टीट्यूट ने दी रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

श्रीराम इन्स्टीट्यूट ने दी रतन टाटा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

 

काशीपुर भारत के दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा जी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। दुनिया भर में अपने बिजनेस अंपायर को खड़ा करने वाले रतन टाटा जी के निधन पर आज पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा जी के निधन पर काशीपुर-रामनगर रोड स्थित श्रीराम इन्स्टीटयूट ऑफ मैनेजमैण्ट एण्ड टैक्नोलॉजी के निदेशक प्रो० (डॉ०) योग राज सिंह, प्राचार्य डॉ० एस० एस० कुशवाहा, समस्त शिक्षकगणों व छात्र-छात्राओं ने भी अपना दुख प्रकट करते हुए इस महान हस्ती को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्थान के निदेशक प्रो० डॉ० योग राज सिंह ने उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि रतन टाटा जी आधुनिक भारत के निर्माताओं में से एक के रूप में हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। उनके नेतृत्व, विनम्रता और नैतिकता और मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने एक ऐसा मानदंड स्थापित किया जो पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनकी विरासत को हमेशा याद किया जाएगा, न केवल उनके द्वारा बनाई गई कंपनियों के लिए, बल्कि उन अनगिनत जिंदगियों के लिए भी, जिन्हें उन्होंने अपनी करुणा और उदारता से छुआ। उनकी विरासत हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement