400 पार का भाजपा का नारा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा :मीना शर्मा

400 पार का भाजपा का नारा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा :मीना शर्मा

रूदपुर .उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा है कि 400 पार का भाजपा का नारा सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा, क्योंकि देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, श्रीमती शर्मा ने कहा कि देश की जनता पिछले 10 वर्षों में अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है l देश की महिलाएं भाजपा सरकार में जहां अपनी अस्मिता को लेकर चिंतित हैं, वहीं नौजवान बेरोजगारी के कारण दुखी और दहशत में है, उन्होंने कहा कि देश का किसान, देश का कर्मचारी भाजपा सरकार से परेशान है,उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है l आज जिस तरीके से भाजपा सरकार ने देश में अराजकता का माहौल पैदा किया है, उस से देश की जनता भाजपा के खिलाफ है,और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन का समर्थन कर रही है, श्रीमती शर्मा रविवार को रायबरेली उत्तर प्रदेश से अपने चुनाव अभियान से लौटनें के बाद ट्रांजिट कैंप स्थित कृष्णा कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित कर रही थी l इस अवसर पर संजीव राठौड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की l अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीoपीoशर्मा ने और संचालन रामाधारी गंगवार ने किया l उपस्थित प्रमुख लोगों में ममता रानी, मोहन खेड़ा, सुनील आर्य, सुरेश यादव, जमुना प्रसाद कोली, सतीश कुमार, उमा सरकार, छत्रपाल,बाबू विश्वकर्मा,मोनू कश्यप,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल कृष्ण भसीन,अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement