



*विधायक शिव अरोरा की विकासपरक सोच व भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर जग्गा प्रधान ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन*
*बूरानगर क्षेत्र में भाजपा को मिली बड़ी मजबूती, विधायक बोले—जग्गा प्रधान के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास को देंगे और गति*
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा की विकासपरक सोच, रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों तथा भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर बूरानगर के उपप्रधान पति एवं समाजसेवी जगराज सिंह (जग्गा प्रधान) ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक शिव अरोरा ने सभी नवागंतुकों को भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी परिवार में स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में देश और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में भी सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल निकासी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। जगराज सिंह उपप्रधान पति (जग्गा प्रधान) के भाजपा में शामिल होने से बूरानगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। उनकी क्षेत्र में सामाजिक सक्रियता और जनसंपर्क का लाभ संगठन को मिलेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा कि वह पूरी ताकत के साथ जग्गा प्रधान और उनके साथ जुड़े सभी साथियों के साथ खड़े हैं। बूरानगर क्षेत्र के विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
जगराज सिंह (जग्गा प्रधान) ने कहा कि विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
विधायक शिव अरोरा ने भाजपा में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी नए साथी भाजपा परिवार का हिस्सा हैं और उनके अनुभव एवं सक्रियता से संगठन को और मजबूती मिलेगी। सभी से आशा व्यक्त की वह भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ाते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
भाजपा में शामिल होने वाले प्रमुख नाम—
जगराज सिंह (जग्गा प्रधान), टोनी शेरगिल,सौरभ बाला, प्रमोद जायसवाल,सोनू चीमा,जस्सा रंधावा,सुखबीर सिंह, विक्की सिंह, फैज अली, सुरजीत गंगवार,चेतन जोहरी,सुनील पाल, मंदीप सिंह,रिशभ कंबोज, युगल काहलो, विजय सिंह, डॉ. केशव राव, यशदीप सिंह, अरुण जोशी, मंदीप सिंगला, गौरव शुक्ला, मंदीप सिंह, अंशु भारती, धन्यजय यादव,, धीरज बंसल, पंकज, अतुल सनातनी, रोहित, विशाल पासवान, शिवम चंद्रा, अमर कोहली, महबूब, फरजान तुर्क, रोहन, रोहित सिंह, अनुराग निषाद, गुड्डू सलमानी, करण, अनिल कुमार, शिव कुमार, अतुल कुमार, देव कोहली, कृष्ण प्रजापति, रोहित कोहली, अभिषेक, पिटिक, कृष्ण कुमार, प्रियंशु, राजीव, दिव्यांशु, आशीष मजूमदार, अंशु अवस्थी, सुमित मंडल, मंगल, गुल्ली एवं सुमित।
वही कार्यक्रम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, भाजपा नेता सुरेश कम्बोज, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश बजाज, प्रधान राजकुमार सैनी, प्रधान डॉ सुमंगल, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहें।

