मरियमपुर न0 2 में एक युवक का शव मिला

बाजपुर। ग्राम मरियमपुर न0 2 रेलवे ट्रैक के किनारे गेहूं के खेत में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया सब को सीएचसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान बताया इसकी मृत्यु काफी देर की हो चुकी है।ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कस्बा इंचार्ज देवेंद्र सिंह मनराल ने पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।पुलिस द्वारा मृतक के भाई को सूचना दी गई जिस पर उसने कस्बा इंचार्ज देवेंद्र सिंह मनराल को बताया थाना आईटीआई के ग्राम वुडिया मुकंदपुर निवासी अजमेर सिंह 27 वर्षीय पुत्र दलबीर सिंह नशे का आदी था उससे पूर्व में चेक बाउंस के मामले में जेल में भी रहा है 18 मार्च को नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। इधर-उधर घूमता फिरता रहता था लेकिन जब आपके द्वारा हमें सूचना दी गई कि मरियमपुर में एक शव मिला है जब जाकर पता चला हैं।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जा रही है आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement