समाजसेवी राकेश अरोरा रॉकी द्वारा पंजाबी सभा में कराया गया भंडारे का आयोजन

*समाजसेवी राकेश अरोरा रॉकी द्वारा पंजाबी सभा में कराया गया भंडारे का आयोजन*

 

 

काशीपुर। सावन माह के उपलक्ष में समाजसेवी राकेश कुमार अरोरा राॅकी द्वारा माता मंदिर रोड स्थित श्री पंजाबी सभा भवन में भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि राॅकी प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन करते हैं, किंतु कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से यह आयोजन नहीं हो सका। आज श्री शीतला माता मंदिर में विधिवत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने के उपरांत श्री पंजाबी सभा भवन में भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्र(ालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर के पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा, सरन नागर, जोगेंद्र अरोरा, राकेश कुमार अरोरा राॅकी मनीष अरोरा, सार्थक अरोरा, जाग्रत अरोरा के अतिरिक्त शशि मिश्रा, चाँदनी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement