आईआईएम परिसर से लाईटे चोरी करते युवक को दबोच कर किया पुलिस के हवाले

*आईआईएम परिसर से लाईटे चोरी करते युवक को दबोच कर किया पुलिस के हवाले*

 

 

काशीपुर। आईआईएम परिसर से कीमती लाइटें चोरी करता युवक रंगेहाथ दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। चोर का एक साथी दो लाइटें लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आईआईएम के सहायक सुरक्षा प्रभारी सज्जन सिंह रावत ने कुण्डेश्वरी पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि भारतीय प्रबंध संस्थान के मुख्य मार्ग के पास गार्ड नियमित गश्त कर रहे थे कि झाड़ियों में गैर आवाज मालूम होने पर गार्ड हंसादत्त पुत्र वासुवानंद, दर्शन सिंह विष्ट पुत्र हीरा सिंह विष्ट द्वारा दो व्यक्तियों को भारतीय प्रबंध संस्थान की चार दीवारी में लगी फैंसी लाईटों को चुराते देखा और मौके पर साईकिल रेहड़ी में रखी तीन फैंसी लाईटों के साथ पकड़ लिया। जबकि उसका साथी मोटर साईकिल में बंधी दो फैंसी लाईट लेकर फरार हो गया। पकड़े गये चोर को सुरक्षा प्रभारी द्वारा चोरी की गई 30 हजार कीमत की तीन लाइटों व रेहड़ी समेत चौकी पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने धारा 379/411 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मौहल्ला अल्लीखां निवासी नदीम पुत्र नसीम बताया गया है। पुलिस उसके फरार साथी मौहल्ला अल्लीखां निवासी निवासी सैफ अली की तलाश कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कुण्डेश्वरी चैकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कुलदीप सिह व जगदीश प्रसाद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement