अपर जिला मजिस्ट्रेट द्वारा दो लोगों को गुंडा एक्ट अधिनियम के तहत जिला बदर की कार्यवाही की गई

काशीपुर। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें जिला बदर कर दिया। विधानसभा चुनाव को निर्विघ्न तरीकेसे संपन्न कराने को लेकर अपर जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने जगतपुर कुंडेश्वरी निवासी प्रेम सिंह पुत्र लखविंदर सिंह तथा यहीं के ऋषि पाल सिंह पुत्र कश्मीर सिंह के खिलाफ गुंडा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रेम सिंह को दो माह तथा ऋषिपाल को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement