कांग्रेस ने हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया

कांग्रेस ने हरिद्वार से केदारनाथ बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया

 

कार्यक्रम में कई बड़े कांग्रेस नेता भी पहुचे

यशपाल आर्या ,नेता प्रतिपक्ष

करन माहरा प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस ने केदारनाथ बचाओ पद यात्रा की शुरुवात हर की पौड़ी से की गंगा पूजा के बाद इस पदयात्रा का शुभारंभ किया गया
हरिद्वार से शुरू हुई यह पद यात्रा गढ़वाल के अलग अलग भागो से होते हुए 4-5 अगस्त को केदारनाथ में समाप्त होगी। इस दौरान जगह जगह पर जन सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा
पद यात्रा के शुरुवात में पूर्व मुख्य मंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह सहित कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा की केदारनाथ सतयुग का सनातनी परंपरा की पहचान है व्यवसायिकरन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा उन्होंने केदारनाथ के नाम पर धाम बनाने वालो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग की
वही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की बाबा केदार के नाम पर जो पाप बीजेपी ने किया है उसपर कानून बनाने से काम नही चलेगा बल्कि सरकार सार्वजनिक माफी मांगे
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की पद यात्रा के माध्यम से वो बीजेपी की कथनी करनी को जनता के सामने लायेगे उन्होंने कहा बीजेपी सिर्फ धर्म के नाम पर लोगो को धोखा दे रही है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement