किच्छा युवा व्यापार मंडल कार्यकारिणी गठन पर सियासत तेज, युवा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

किच्छा। शहर में युवा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल ने बिना पदाधिकारियों की सहमति के कार्यकारिणी गठन पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी गठन के लिए पदाधिकारियों की सहमति जरुरी है यदि बिना अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष की सहमति के कार्यकारिणी का गठन हुआ है तो यह गलत है।

बता दें किच्छा में युवा व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चर्चाए तेज थी, जिसके बाद आज महानगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कार्यकारिणी का गठन कर दिया, जिसपर अन्य पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। जहां महानगर अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने आरोप लगाया जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल अपने पुत्र को युवा अध्यक्ष बनाने चाहते है, जिसके चलते वह नाराजगी जता रहे हैं। वहीं पूरे मामले में युवा जिलाध्यक्ष सुनील ठुकराल का कहना है कि बिना पदाधिकारियों के कार्यकारिणी का चुना जाना गलत है, यदि ऐसा हुआ है तो वह इसका खंडन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। जल्द ही आपस में बैठकर मामले को निपटा लिया जायेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement