काशीपुर। ओटीपी पासवर्ड पूछ कर एक शख्स के बैंक एकाउंट से 61346 रुपये ठग लिये जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। वैशाली काॅलोनी निवासी धीरज सिंह पुत्र दयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 21 अक्टूबर को उसने अपने पेटीएम अकाउंट से विद्युत विभाग का 112700 का बिल जमा कराया। लेकिन नेट ठीक से न चलने के कारण उसने पैसात्र4 बार ट्रांसफर कर दिया। जहां 338100 रुपए अधिक जमा हो गये। जिस पर उन्होंने गूगल पर सर्च करके एक नंबर निकाला, जिसमें एनी ऐप को डाउनलोड करने की बात कही और कहा कि आपके पैसे वापस आ जाएंगे। इसके बाद भी पैसे वापस न आने पर दोबारा फोन किया तो कहा कि आपका पैसा ट्रांसफरनहीं हो पा रहा है। आप अपना पैन नंबर, आधार नंबर व खाता नंबर भी बताएं। तब पैसा आएगा। ऐसा करने पर उनके खाते से 61346 रुपये निकल गये।
Related Posts
देंखे VIDEO : नैनीताल रोड स्थित कॉम्पलैक्स में लगी भीषण आग, फायर उपरकण होते तो टल सकता था हादसा
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर। नैनीताल रोड स्थित एक कॉम्पलैक्स में अचानक भीषण आग लग गई। जिससे उस कॉम्पलैक्स में स्थित…
बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जानने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम निशंक भी रहे मौजूद
ख़बर शेयर करें -देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कोटद्वार बेस अस्पताल में सिमड़ी, पौड़ी में…
सीएम धामी खटीमा पहुंचे , लोगों की सुनी समस्याएं
ख़बर शेयर करें -सीएम धामी खटीमा पहुंचे , लोगों की सुनी समस्याएं खटीमा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कार्यक्रमानुसार शुक्रवार…





