दशहरा पर 50 फ़ीट का रावण, 45 फीट का कुम्भकर्ण जलाया

सितारगंज। इस बार दशहरा पर 50 फीट के रावण 45 फीट के कुंभकरण के पुतले को सितारगंज रामलीला मैदान में जलाया गया।
सितारगंज नगर में चल रही रामलीला के अनुसार रावण और कुंभकरण के पुतले को आज अग्नि दी गई। सितारगंज में 50 फीट रावण और 45 फीट कुंभकरण के पुतले बनाए गए थे। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
रामलीला मंच पर पहुँचे कबीना मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि रामलीला देखने आये सभी श्रद्धालुओं को उनके जीवन से सीख लेकर जाना चाहिए। युवा पीढ़ी को अपने माता पिता का आज्ञाकारी होना चाहिए,और सदैव अच्छे विचारों का अनुसरण करते हुए प्रसस्ति के मार्ग को चुनना चाहिए। रामलीला मैदान में रावण और कुंभकरण के पुतले को अग्नि दी गयी। सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। सितारगंज में इस बार दशहरे का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रभु श्रीराम के हाथों बुराई पर अच्छाई की जीत होगी और पूरे सितारगंज नगर में भगवान श्री राम के जयकारों से सितारगंज क्षेत्र गूंज उठा। आसपास के गांव से भी सितारगंज क्षेत्र में रावण कुंभकरण के पुतले को देखने के लिए लोग पहुंचे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग सितारगंज के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। रावण और कुंभकरण के पुतले बनाने वाले कारीगरों ने बताया है कि हमारे द्वारा पूरी तैयारियां की गई थी। आज दोपहर तक रावण और कुंभकरण के पुतले रामलीला मैदान में खड़े कर दिए गए थे। रावण और कुंभकर्ण के पुतले फूंकने के बाद नगर के मुख्य चौक पर राम और भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन भी बहुत धूमधाम से किया गया जिसमें अनार,चकरी,फुलझरी,और आकाशीय विस्फोटक पटाखे चलाकर आतिशबाजी द्वारा रोशनी की गई। इन कार्यक्रम में राकेश त्यागी, एमपी तिवारी,पवन अग्रवाल,राजेंद्र सिंह चौहान,अमित रस्तोगी,आशीष पांडेय, मनोज अरोड़ा,बंटी कौशल, अनिल गुप्ता, उमाशंकर दुबे,सुरेश जैन, शिवपाल सिंह चौहान, सौरभ सक्सेना,भीमसेन गर्ग, दीपचंद कौशल, नीरू गुप्ता,भगवान सिंह भंडारी,धर्मा देवी, नीरज गुप्ता, प्रेमवती रस्तोग, पूनम सक्सेना, कलावती, शकुंतला,महेंद्र चौधरी, मुकेश श्रीवास्तव,माया देवी, मंजीत ज्ञानी, सर्वजीत माटा, सुखदेव सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement