किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुण्डेश्वरी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि बीती 20 अप्रैल को वह और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक विनय पुत्र विश्वजीत घर में घुस गया और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह फरार हो गया। पुलिस ने धारा 354, 452 आईपीसी व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। आज महिला पुलिस उपनिरीक्षक रूबी मौर्य ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement