गाली गलौज कब जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

गाली गलौज कब जान से मारने की धमकी देने का आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ किया अभियोग पंजीकृत

 

काशीपुर। गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक शख्स के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस को दी तहरीर में ग्राम कनकपुर थाना आईटीआई निवासी गुरजीत सिंह पुत्र हरदयाल सिंह ने बताया कि बीती 6 जनवरी को डीएवी काॅलेज के समीप हावड़ी रोड, कुंडीर जिला कैथल हरियाणा निवासी गुरकीरत सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने मामूली बात पर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement