फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

काशीपुर। आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए जरूरी पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। मौहल्ला लाहोरियान निवासी संजीव शर्मा पुत्र स्व. रामनाथ शर्मा आर्म्स एक्ट के एक मामले में पिछले लंबे समय से फरार चल रहा था। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर फरार वारंटी को हिरासत में लेते हुए जरूरी पूछताछ के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement