घरेलू हिंसा व पति का दूसरा विवाह कराने के आरोप में विवाहिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर

*घरेलू हिंसा व पति का दूसरा विवाह कराने के आरोप में विवाहिता ने पुलिस को सौंपी तहरीर*

 

 

काशीपुर। मारपीट, घरेलू हिंसा, दहेज व पति का दूसरा विवाह कराने का आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। पुलिस उपाधीक्षक को सौंपे पत्र में जसपुर खुर्द निवासी आरजू चावला ने बताया कि फरवरी 2015 को उसका विवाह रतन सिनेमा रोड मोहल्ला खालसा निवासी युवक से हुआ था। विवाह के बाद वह अपनी ससुराल में ही रह रही थी। वह मुस्लिम धर्म की है इस वजह से जेठानी आएदिन ताने देती रहती है, जबकि प्रेम विवाह होने की वजह से घर वालों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था। बताया कि पति बाॅडीबिल्डिंग कर पैसे कमाता है। मायका वालों द्वारा दिए गए जेवर बेचकर पति ने एक जिम खोला है। आरजू के मुताबिक उसे जानकारी मिली कि पति ने दूसरी महिला से भी शादी की है जिसे वह जिम में ट्रेनर बताते हुए रखता है। एक दिन वह जिम गई तो उसने अपने पति को स्टोर रूम में उक्त जिम ट्रेनर के साथ गलत स्थिति में देखा। आरोप है कि विरोध करने पर महिला ने उसके साथ मारपीट की। उसके बाद वह अपनी ससुराल गई तो सास-ससुर व जेठ-जेठानी ने एकराय होकर कहा कि हमने उसकी शादी उक्त महिला ट्रेनर से रजिस्टर्ड करा रखी है और तेरे विरुद्ध परिवार न्यायालय में भी शून्य विवाह का वाद दायर कर रखा है। तू मुस्लिम धर्म से है। तेरा कोई धर्म नहीं है। आरजू के पत्र पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement