



जेसीज में पाँच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैथे दिन खिलाड़ियों में भारी उत्साह
जेसीज पब्लिक स्कूल में पाँच दिवसीय आठवीं अंतरविद्यालयी जेपीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के चैथे दिन खिलाड़ियों में अत्यन्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों के 40 खिलाड़ियो ने सहभागिता की। चैथे दिन की पहली पारी 14 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग एकल का फाइनल मुकाबला आर्यमान बिड़ला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता जोशी एवं समर स्टडी हाल काशीपुर की आरोही के मध्य खेला गया।
प्रतियोगिता में आर्यमन बिरला स्कूल हल्द्वानी की अर्पिता जोशी प्रथम स्थान पर रही तथा समर स्टडी हॉल काशीपुर की आरोही द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर एमेनिटी पब्लिक स्कूल की रितान्या जोशी ने जीत दर्ज की। इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयु वर्ग से कम आयु वाले बालक वर्ग डबल का फाइनल मुकाबला सेन्ट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी के अंगद सिंह तथा कनिष्क कर्नाटक एवं सिंथिया पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के भावेश जोशी तथा शौर्य बोरा के मध्य खेला गया जिसमें सिंथिया पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा सेंट थेरेसा स्कूल हल्द्वानी के खिलाड़ी द्वितीय स्थान पर रहे। इस मुकाबले में तृतीय स्थान जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के हर्षित पांडे तथा अभिज्ञान सिंह ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बना रहा। खेल के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना एवं अनुशासन का पूर्ण परिचय दिया।
विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हरसम्भव सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने खेल प्रशिक्षकों को भी बधाई देकर प्रोत्साहित किया एवं आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि विद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करता है। यहाँ शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों के भी समान अवसर प्रदान किये जाते हैं।

