तीन नकाबपोश चोरों ने गुरुद्वारे में की चोरी

तीन नकाबपोश चोरों ने गुरुद्वारे में की चोरी

 

 

काशीपुर। एक गुरुद्वारे में घुसे तीन नकाबपोश दरबार साहिब में रखी करीब एक लाख रुये की नकदी भरी गुल्लक चोरी कर ले गये। रोषित सिख समाज के लोगों ने तहरीर सौंपकर पुलिस से कार्यवाही किते जाने की मांग की है। मानपुर रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा कचनालगाजी के प्रधान भगवंत सिंह ने मंगलवार सुबह सिख संगत के साथ कोतवाली पहुंच कर कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी को तहरीर सौंपकर बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी वे सेवा एवं पाठ करने के लिए गुरूद्वारे में गये। वहां उन्हें ग्रंथी ने बताया कि गुरू ग्रंथ साहिब के सामने रखी गुल्लक गायब है। इस पर अन्य लोगों को अवगत कराया गया और फिर गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किते गये‌। उसमें दिखा कि सोमवार रात करीब पौने दो बजे तीन नकाबपोश व्यक्तियों ने गुरूद्वारे में प्रवेश किया और जूते पहने हुए दरबार साहिब में रखी गुल्लक चोरी कर ले गये। दरबार साहिब की बेअदबी किये जाने से सिख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। गुल्लक में श्रृद्धालुओं द्वारा दरबार साहिब में चढ़ाई गई करीब एक लाख रुपये बताते गये हैं। तहरीर सौंपने के दौरान निशान सिंह, हीरा सिंह, जागीर सिंह, लखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement