दवा लेने जा रहे शख्स को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

काशीपुर। दवा लेने जा रहे शख्स को टक्कर मारकर घायल करने के आरोपी बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थानान्तर्गत ग्राम परमानंदपुर निवासी मौहम्मद अनीस पुत्र शफीक अहमद ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी बाइक पर सवार होकर दवाई लेने रामनगर रोड जा रहा था कि स्टेडियम तिराहा के समीप राॅन्ग साइड आ रहे अपाचे बाइक सवार ने मेरी बाइक में टक्कर मार दी। इससे न सिर्फ बाइक क्षतिग्रस्त हुई बल्कि मेरे पांव में भी चोट आई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement