दुकानों में आग लगने से मची अफरा तफरी,मोटरसाइकिल की भी जलकर राख

काशीपुर। मां चामुंडा मंदिर के सामने कृष्णा हाॅस्पिटल के समीप खाने-पीने की दुकानों में आज दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में सभी दुकानें जलकर राख हो गई हैं। यहां तक कि एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। कृष्णा हाॅस्पिटल के फायर हाइड्रेंट से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement