पुलिस पर फायरिंग करने वाला नशा तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

पुलिस पर फायरिंग करने वाला नशा तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल

काशीपुर पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ने हेतु अभियान चलाया गया जिसमें चेकिंग के दौरान बीती रात एक नशे के सौदागर और पुलिस के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी उसके बाद घायल बदमाश पर पुलिस ने काबू पाया और घायल बदमाश को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया आप को बता दे की घटना बीती देर रात की है काशीपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की नशे का एक तस्कर काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरखेड़ा निवासी बदमाश मुनाजिर लगभग 250 ग्राम स्मेक की डील देने जा रहा है रहा है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 25 लाख रुपए कीमत बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने गंगे बाबा रोड के निकट ढेला पुल से तुरंत घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश कि तो आरोपी ने भागने की फिराक में पुलिस पर फायर झोक दिया पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही मे गोली चलाई तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई और वो बदमाश घायल हो गया। सूचना मिलते ही देर रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा काशीपुर पहुंचे और मोके पर घटना का जायजा लिया
वही बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया की आरोपी पुलिस की पकड़ में है और इलाज जारी है और नशे के कारोबार मे जुड़े जितने भी लोग है उन पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी और उनको सलाखों के पीछे भेजा जायेगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement