एक व्यक्ति का ई-रिक्शा लेकर दो व्यक्ति हुए चंपत

एक व्यक्ति का ई-रिक्शा लेकर दो व्यक्ति हुए चंपत

काशीपुर। एक व्यक्ति का ई-रिक्शा लेकर दो व्यक्ति चंपत हो गए। काफी खोजने पर भी उनका पता नहीं लगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खड़कपुर देवीपुरा निवासी उमेश गोस्वामी पुत्र बनवारी लाल गोस्वामी ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर बताया कि 6 जून की रात्रि 11 बजे वह अपनी ई-रिक्शा में रोडवेज बस स्टेशन से दो सवारियां लेकर दोहरी परसा जा रहा था। आईजीएल गेट से दोहरी परसा रेलवे फाटक के आगे पहुंचने पर वह एक जगह लघुशंका के लिए रुका। ई-रिक्शा साइड लगाकर वह कुछ दूर जाकर लघुशंका करने लगा। इसी दौरान रिक्शा में बैठे दोनो लोग उसका ई-रिक्शा स्टार्ट कर भागने लगे। पीछा करने पर वे हाथ नहीं आए। तब से वह लगातार अपने ई-रिक्शा की तलाश में लगा है, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement