बंद फैक्ट्री के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा फैक्ट्री का सामान

बंद फैक्ट्री के गार्ड को बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटा फैक्ट्री का सामान

 

काशीपुर। बंद फैक्ट्री के गार्डों को बंधक बनाकर बदमाश अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों से तेल व काॅपर की प्लेटें चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने जीएम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सूर्या रोशनी कंपनी के एचआर प्रबंधक संजीव कुमार पुत्र स्व. युगल किशोर वर्मा ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर बताया कि बीती 30 जनवरी की देर रात लगभग आधा दर्जन बदमाश महुआखेड़ागंज स्थित बंद पड़ी कंपनी में घुस आए। इस दौरान उन्होंने वहां तैनात गार्ड महावीर सिंह व धनवीर सिंह को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने कंपनी के अंदर लगे दो ट्रांसफार्मरों को नीचे उतार कर उसमें से तेल व काॅपर की प्लेटें निकाल लीं और मौका पाकर फरार हो गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement