दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पति समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पति समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

 

काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पति समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ कुंडा और आईटीआई थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मोहल्ला जामा मस्जिद महुआखेड़ागंज निवासी सोबिया परवीन पुत्री नवाब दुल्हा ने आईटीआई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 20 फरवरी 2023 को मो. शादाब पुत्र दिलशाद हुसैन निवासी नई बस्ती रामपुर के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद उसके पति मो. शादाब, सास रुखसाना, ससुर दिलशाद हुसैन, ननद नूरी, देवर मो. मोनिश ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ससुराल वालों ने 5 लाख रुपये और बुलेट मोटर साइकिल की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, सरबरखेड़ा निवासी हुमा अंसारी पुत्री नन्हे ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका विवाह 07 अप्रैल 2018 को सब्जी मंडी चौराहा, थाना भोजपुर, मुरादाबाद निवासी अफजल अहमद उर्फ बब्लू पुत्र इकबाल हुसैन के साथ हुआ था। उसके दो बच्चे दनियाल (3 वर्ष) और लिजा (2 वर्ष) हैं। आरोप है कि शादी के बाद उसके पति अफजल अहमद, ससुर इकबाल हुसैन, सास नईम जहां और देवर इकराम ने दहेज की मांग को लेकर उससे मारपीट करने लगे। इन लोगों ने 07 अगस्त 2023 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement